फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 जोड़ों के विवाह का गवाह बनेगा सरदार पटेल इंटर कालेज का मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के हलधरपुर स्थित सरदार पटेल इंटर कालेज का मैदान दस मार्च को 50 जोड़ों के सामूहिक विवाह का गवाह बनेगा। इसके आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारी और ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। गरीबों के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत दस मार्च को सरदार पटेल इंटर कालेज हलधरपुर के परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरसिह सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय करने में जुटे हैं। खंड विकास अधिकारी रतनपुरा फैसल आलम ने बताया कि सामूहिक कार्यक्रम में शासन से आर्थिक मदद के साथ ही गृहस्थी का सामान दिया जाएगा। ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और अन्य समाजसेवकों की ओर से गरीब कन्याओं के विवाह के लिए प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें