फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी(मऊ)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अतरसावा के प्रांगण में चल रहे स्वतंत्रता सेनानी परमहंस मिश्र वंशराजी देवी महिला महाविद्यालय रेयावं के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में चौथे दिन प्रतिभागियों ने साफ सफाई के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही सबको स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम अधिकारी अंजू सिंह ने कहा कि आज लिंगानुपात बहुत ही चिंताजनक है। इस को संतुलित करना जरुरी है। शिविरार्थी प्रिया ने कहा कि बेटियां नही रहेंगी तो किसी का भी अस्तित्व नहीं बचेगा। कहा कि बेटियों के दुर्दशा के लिए महिलाएं भी जिम्मेदार है। शिक्षक विनय कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए बहुत जरुरी है। जब आस पास का माहौल स्वच्छ रहेगा तभी शरीर भी स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, मधु, पूजा, निधि, अर्चना, मनोज, श्याम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें