बढुआ गोदाम। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में वगित दिवस रोड हादसे में घायल हलधरपुर नविासी अन्हारी देवी 50 पत्नी रमायन का बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि 20 जनवरी को हलधरपुर बाजार में दवा कराने जा रही अन्हारी देवी 50 पत्नी रमायन को दूसरी तरफ से आ रहें कार चालक ने टक्कर मार दी थी। जहां घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था।