अमिला। कड़ाके की ठंड पड़ने पर देर से ही सही गहरी नींद से जागा नगर पंचायत प्रशासन इस दौरान अमिला नगर पंचायत में ठंड से बचाव के लिए चेयरमैन की तरफ से अलाव की व्यवस्था गुरुवार की शाम को की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों के साथ प्रत्येक वार्डों में अलाव जलाया गया। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो सदर बाजार, टेढ़ी गली, पांडेय का पुरा, कोट मुहल्ला, कायस्थ टोला, पठान टोला, मध्य चौक, सोनकर बस्ती, सार्वजनिक स्थल डाकघर, बैंक, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नगर चेयरमैन वंदना गुप्ता ने किया।उन्होंने बताया कि ठंड से बचने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।