फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मुहर्रम को निकला जुलूस, किया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में तीसरी मुहर्रम की रात 9 बजे अलम का जुलूस निकाल करअक़ीदत मंदो ने नौहा पढ़ा और मातम किया।
विज्ञापन

जुलूस अजाखाने जैनबिया से निकल कर जाफरी मस्जिद के पास से गुजरता हुआ निमतले, बड़ा फाटक होते हुए देर रात 12 बजे सदर बाजार इमाम चौक पे समाप्त हुआ। जलूस में काजिम हुसैन नासरी, अली मोहम्मद, शफ़क़त तक़ी ने नौहा पढ़ा। ऽउम्मे सलमा ने ख्वाब में देखा हैं परेशान बहुत रसूले खुदा ऽ। जिसे सुनकर उपस्थित अजादारों की आंखें नम हो गई। इस अवसर पे क़ायम हुसैन, डॉ तनवीर कौसर, काजिम हुसैन, अली मोहम्मद, मीसम हुसैन, असगर नासरी, अलमदार, फरहत अब्बास, नासिर रिजवान, अस्करी, ग़ाफ़िर अब्बास, सलमान अख्तर, मो तक़ी, सिबते हसन, मेहदी अब्बास, राजा आलिया, फ़ैयाज शब्बर, आरिफ हुसैन, जुल्फेकार अली,मो कामरान सहित बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें