मऊ। नगर क्षेत्र के बालनिकेतन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को छात्रसभा की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज वक्त है सपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सपा की नीतियों को बताने का। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से भाजपा सरकार में अराजकता फैली है। उसको भी जनता को बताए। बैठक को संबोधित करते हुए सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रसभा आने वाले छात्रसंघ चुनाव को काफी दमदारी से लड़ेगी। कहा कि छात्रसंघ चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। कहा कि युवा जोश के साथ सीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए सभी एकजुट हो जाएं। बैठक में मुख्य रुप से गौरवपांडेय, वीर बहादुर यादव, राजकुमार यादव, मुहम्मद मोहसिन, संतोष यादव, रामनरेश यादव, रविकांत यादव, ओमशंकर, दिलशाद अहमद, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।