फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनों से 4975 प्रवासी पहुंचे

विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पंजाब के लुधियाना से आई ट्रेन से पहुँचने के बाद बस की तरफ जाते यात्री। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दो श्रमिक विशेष ट्रेन शुक्रवार को जंक्शन पहुंची। इससे पहले बृहपतिवार की देर शाम पालनपुर से एक विशेष ट्रेन श्रमिकों को लेकर आई थी। ऐसे में इन ट्रेनों से 4975 यहां पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 200 से ज्यादा रोडवेज बसों से उन्हें गंतव्य को रवाना किया गया। शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे पंजाब के लुधियाना से 1361 श्रमिकों को लेकर 22 कोच की विशेष ट्रेन जंक्शन पहुंची। जहां आरपीएफ प्रभारी डीके राय तथा जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक-एक कोच से सोशल डिस्टेसिंग के साथ श्रमिकों कोउ उतारा गया। जहां इन सभी को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भोजन का पैकेटे, पानी देकर रोडवेज बसों से रवाना किया गया। जबकि दोपहर में गुजरात के अहमदाबाद से 1381 श्रमिकों को लेकर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। इन श्रमिकों की भी थर्मल स्क्रीनिंग कर बसों से रवाना किया गया। उधर, बृहस्पतिवार की देर शाम करीब दस बजे गुजरात के पालनपुर से 983 श्रमिकों को लेकर 22 कोच की विशेष श्रमिक ट्रेन यहां पहुंची।स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद 55 बसों से उन्हें गंतव्य को रवाना किया। ऐसे में रेलवे, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे लगातार काम करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें