फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 45 परीक्षार्थियों ने छोड़ी कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड-हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को नगर स्थित सोनीधापा बालिका इंटर कालेज में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पंजीकृत 629 परीक्षार्थियों के मुकाबले 584 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड-हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शनिवार को नगर स्थित सोनीधापा बालिका इंटर कालेज में हुई। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में भेजा गया। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हुई। पंजीकृत 347 के मुकाबले 318 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली मेें इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 282 के मुकाबले 266 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक तथा पर्यवेक्षक तैनात रहे। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा की आनलाइन निगरानी की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें