फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी परीक्षा में 4495 परीक्षार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज केंद्र पर पीजीटी परीक्षा के दौरान प्रवेश के दौरान प्रवेश पत्र चेक करत? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित पीजीटी परीक्षा में मंगलवार को 4495 परीक्षार्थी शामिल हुए। 5653 ने पंजीकरण कराया था। ऐसे में 1158 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान पांच केंद्रों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए थे। पीजीटी परीक्षा के लिए जिले के डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, संत गणिनाथ डिग्री कॉलेज और मुस्लिम इंटर कालेज सहित पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली पूर्वाह्न 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक चली। कोविड प्रोटोकाल के तहत अभ्यर्थियों का सीटिंग प्लान किया गया था। नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही दो सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रख रहे थे। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2879 के सापेक्ष 2105 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में 2774 के सापेक्ष 2390 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीसीएसके पीजी कालेज, डीएवी इंटर कालेज सहित समस्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें