यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य रविवार को जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी की गई। पांचवें दिन 2194 परीक्षकों के सापेक्ष 1192 परीक्षकों ने 42665 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी काॅलेज में इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं और नेहरु इंटर काॅलेज और टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद गोहना में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। संवाद