फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का भाजपा ने किया सम्मान

विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का माला पहनाकर स्वागत करते मुख? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने 42 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा कि आपातकाल के दौरान जनता को जो पीड़ा व प्रहार झेलना पड़ा था। वह देश की राजनीतिक दिशा बदलने का कारण बना। कहा कि उस दौर की जालिम सरकार के विरोध में जिस प्रकार से ये सभी मुखर हुए ऐसे लोकतंत्र सेनानियों की देशभक्ति भावना से हमे सीख लेनी चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रत्येक 25 जून को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाती है। कहा कि हमें अपने सेनानियों को सम्मानित करते हुए गर्व हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने भी लोकतंत्र रक्षक सेनानियों से लोगों को सीख लेने की बात कही है। संचालन जिला महामंत्री नुपूर अग्रवाल ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील गुप्ता, अशोक सिंह, शकुंतला चौहान, बजरंगी सिंह बज्जू, गनेश सिंह, हरिहर प्रसाद गुप्ता, प्रतीक जायसवाल, सुनील यादव, सचिन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें