मऊ। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि एंव सक्रिय कार्यकर्ताओं की रविवार को मुंशीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के बूथ कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राहुल कुमार ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के युवा नेता गौरव पांडेय को समाजवादी प्रबुद्ध सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से गौरव पांडेय को यह पद सौंपा गया है। ताकि जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा मे मिलजुल कर कार्य किया जा सकें। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा की पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौँंपी है, उसका निर्वहन वो पूरी निष्ठा से करेंगे।