फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से गन्ना तौल बंद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। स्थानीय बाजार के पास स्थित गन्ना तौल केंद्र पर चार दिनों से गन्ना की तौल बंद है। सेंटर पर तौल के बाद गन्ना को ट्रकों पर लोड करने वाले मजदूरों की मजदूरी और ट्रकों का किराया मिल प्रबंधन और ठेकेदार द्वारा नहीं दिया गया है। मजदूरी न मिलने से नाराज मजदूरों ने गन्ना ट्रकों पर लादना बंद कर दिया है। गन्ना तौल बंद होने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। चार दिनों से गन्ना तौल बंद होने से कई गांवों के किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। किसानों की समस्या यह है कि तौल न होने से किसानों का गन्ना सूख रहा है और दूसरी ओर उन्हें ट्रैक्टर ट्राली और उस पर लदे गन्ने की रखवाली रात दिन करनी पड़ रही है। इस संबंध में किसानों का कहना है कि चार दिनों से रात दिन गन्ना एंव टैक्टर ट्राली की देखरेख करनी पड़ रही है और गन्ना भी प्रतिदिन सूख रहा है। इससे किसानों को काफी घाटा हो रहा है। देवारा क्षेत्र के खैरा, जरलहवा, भगत का पूरा, रमऊपुर, कौड़ीपुर, नई बस्ती, मनमन का पूरा, हरिलाल का पूरा, बिन्टोलिया आदि गांवों के किसान टैक्टर ट्राली लेकर चार दिनों से तौल सेंटर पर गन्ना तौले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। क्षेत्र के किसान हरिनाथ यादव, राजेश यादव, नरेश चौहान, गोविंद साहनी, जयप्रकाश यादव, मुहम्मद मोहिउद्दीन, प्रेम चन्द, भोलू, जयप्रकाश यादव और श्रीप्रकाश आदि का कहना है कि गन्ना मिल को किसानों की परेशानियों को देखते हुए गन्ने की तौल शीघ्र कराना चाहिए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के अंदर मजदूरों की समस्याओं का निदान करके गन्ना तौल नहीं की जाती है तो सड़क पर धरना देने को विवश होंगे। इस संबंध में गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी मुसाफिर यादव का कहना है कि ठेकेदार द्वारा ट्रक का भाड़ा और मजदूरों की मजदूरी का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज मजदूरों ने काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें