फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूति कार्यालय से संपर्क करें लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत चयनित पात्र लाभार्थियों के राशन कार्डों में आधार फीडिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कुछ लाभार्थियों, आवेदकों का आधार पहले से ही अन्य राशन कार्डों पर फीड है। ऐसे लाभार्थी और ऐसी महिलाएं जिनका नाम शादी के बाद एक से अधिक कार्डों में सम्मिलित है, वे अपना नाम एक राशन कार्ड को छोड़कर अन्य राशन कार्डों से हटवाने के लिए संबंधित तहसील स्तरीय पूर्ति कार्यालयों में संपर्क करें। साथ ही ऐसे लाभार्थी, आवेदक जिनके संज्ञान में है कि आधार किसी अन्य कार्ड में जुडे़ होने के कारण उनका नाम उनके कार्ड में सम्मिलित नहीं हो पा रहा है वे भी संबंधित तहसील स्तरीय पूर्ति कार्यालयों में संपर्क करें। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें