मऊ। भाकपा कार्यकर्ता मुन्ना पुत्र बिकानो पर हमले के विरोध में गुरुवार को वामपंथी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादूर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने आए भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि मुन्ना पुत्र बिकानू पर तब हमला किया जब वह थाने पर अपनी शिकायत करने जा रहा था। प्रतिनिधिमंडल ने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही चेताया कि जल्द अगर हमलावर नहीं पकड़ा जाएगा तो मजबूरन पार्टी को धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में भाकपा के जिलामंत्री राम सरोज यादव, माकपा के वीरेंद्र कुमार, भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार, किसान महासभा के नेता अखिलानंद पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।