अभिभावक मंच द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को 7 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में अभिभावक मंच ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हो रहे है। कई स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को शारीरिक दडं/ अभिभावकों के साथ र्दुव्यवहारऔर मनमानी करते है। अभिभावक मंच ने मांग की सीबीएसई बोर्ड द्वारा बच्चों के स्कूल बैग वजन मानक (संलग्न) को कठोरता से लागू कराया जाए, साथ ही एनसीआरटी पैट्रन पर और प्राईवेट प्रकाशकों की पुस्तको को पढाने और ब्रिक्री पर रोक लगाई लगाने की मांग की। साथ ही स्कूल फीस व अन्य शुल्क, वाहन भाडा, निर्धारित करने हेतु जिला स्तरीय समिति गठित की मांग की। इसके अलावा स्कूलों में यौन हिंसा आंतरिक शिकायत निवारण कमेटी गठित करने की मांग की। इस मौके पर गुप्तेशवर सिंह, अमरेश सिंह, गुप्तेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।