मऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोेर्चा उप्र की तरफ से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 29 तथा 30नवंबर को दो दिवसीय पूर्णकालीन बंदी आयोजित की जाएगी। इसके बाद तीन दिसंबर को नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन होगा। यह जानकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अवनीश सिसोदिया ने दी। बताया कि शासन की तरफ से मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।