अपना दल (एस) की मासिक बैठक बाबा थानीदास स्थित पटेल शिक्षा निकेतन परिसर में जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को हुई। इसमें पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष व सचिव का चुनाव हुआ। साथ ही 17 अक्तूबर को वाराणसी रैली को सफल बनाने पर चर्चा की।बैठक में सर्वसम्मति से गुनराज सिंह, महेंद्र सिंह तथा लालजी सिंह को मधुबन विधान सभा दोहरीघाट तथा बड़रांव, नत्थूपुर का सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया। वीरेंद्र सिंह को नवकपुरा पंचायत प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, विनोद कुमार भारती को जिला युवा मंच का अध्यक्ष, छोटेलाल यादव को जिला कार्य कारिणी का सदस्य, रामसरीख सिंह को जिला सचिव, जितेंद्र माली तथा सच्चिदानंद पटेल को घोसी विधान सभा अमिला तथा बडरांव का अध्यक्ष बनाया गया।इस मौके पर अनिरुद्ध यादव, लल्लन ,सूर्यनाथ, विनोद,महेंद्र आदि शामिल रहे। अध्यक्षता हरिश्चंद पटेल ने की।