उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में नगर के ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक भवन में आयोजित 11वी पुण्यतिथि पर पूर्व शिक्षक विधायक पंचानन राय को याद किया गया। शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष जयनारायण द्विवेदी ने कहा कि पंचानन ने चार दशक तक शिक्षकों के हित में कार्य किया था। संघ के प्रदेश महामंत्री के साथ ही लगातार 11 वर्षो तक शिक्षक विधायक रहे। देवभाष्कर तिवारी ने कहा कि उनके निधन से शिक्षा समुदाय की जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति असंभव है। इस अवसर पर हरिनाथ सिंह, रामानंद यादव, दीनदयाल राय, ऋषिकेश पांडेय, शशिकांत पांडेय, संजय कुमार यादव, नित्यानंद तिवारी आदि शामिल रहे।