फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किड्स किंगडम में जन्माष्टी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित किड्स किंगडम स्कूल में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में बच्चो के अभिभावक भी मौजूद रहे।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में स्कूल के प्रबंधक संजय सिंह और प्रधानाचार्य स्वप्निल ठाकुर और सिटी ब्रांच की प्रधानाचार्य प्रियंका पांडेय ने सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके कक्षा 3 ए और बी के बच्चों ने कृष्ण वंदना प्रस्तुत किया। जिसके बाद कक्षा एक के बच्चों ने कृष्ण के बाल लीला का सजीव चित्रण किया। जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम में बच्चों ने दही हांडी और नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 3 की छात्राओं ने राधा नाचेगी गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस दौरान मुख्य रुप से डा.अजीत सिंह, डा.सत्यानंद राय, सतीश सिंह, शिखा तिवारी, नेहा गुप्ता, प्रिया राय, फरहीन, अंशु, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें