मऊ। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मंगलवार को पिल्खी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 किसानों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एनपी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि फसल को कम पानी के जरिए अधिक उपज लिया जा सकता है, इसके लिए ड्रिप सिंचाई एवं प्रोटेबल स्प्रिंगलर, मीनी स्प्रिंगलर ही सबसे उपयोगी है। इसको किसान अपनाकर अधिक उपज ले सकते हैं। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पिल्खी के वैज्ञानिक डा. बीके सिंह ने बताया कि इस विधि से केला, बागवानी, सब्जी, आलू, मटर एवं सरसों की फसलें की भी अच्छी उपज लिया जा सकता है। शिविर का आयोजन जिला उद्यान अधिकारी, मऊ की तरफ से किया गया। शिविर में उद्यान विभाग के प्रभारी अधिकारी हरिश्चंद्र प्रसाद सिया राम सेठ, सुनील कुमार, बालजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।