फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

194 के सापेक्ष नौ मामले का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 125 आवेदन आए। इसमें तीन आवेदन का निस्तारण किया गया। डीएम प्रकाश बिंदु ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कहा कि दूर दराज के गांवों से जनता बड़ी उम्मीद के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर आती है इसलिए उनकी समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। अधिकारी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में अवश्य सूचित करें। अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। क्योंकि यह प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण बिंदु में से एक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई तय समझें। इस अवसर पर खुरहट निवासी रामजन्म राय ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अपना-अपना आधार कार्ड जमा किया है जो वापस नहीं किया जा रहा है। दौलसेपुर निवासी रामपत ने कब्जा को हटाने के संबंध में, चिरैयाकोट निवासी सबितुल्लाह भूमिधरी पर अवैध कब्जा किए जाने के संबंध में, ग्रामसभा दरौरा के ग्राम प्रधान द्वारा कोटेदार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया कि अधिक मूल्य लेकर राशन दिए जाने के संबंध में आवेदन पत्र दिया। इस दौरान 125 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन मामले का निस्तारण कर दिया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, सीडीओ आशुतोष द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय, तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना, नायबोतहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कुल 79 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर छह का निस्तारण किया गया। पूर्व बीडीसी सदस्य चंद्रशेखर, पूर्व बीडीसी निवासी मखदुमपुर ने प्रार्थना पत्र देकर मांग किया कि गांव के बगल से फोर लेन सड़क बन रही है किंतु घोसी पकड़ी मार्ग पर गांव के लोगों के आने जाने के लिये मार्ग के साथ जलनिकासी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें