फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में इग्नू की तरफ से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इग्नू वाराणसी जोन के डायरेक्टर डॉ. एएन त्रिपाठी ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है।यह विश्वविद्यालय अपनी गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।इग्नू के सभी फार्म आनलाइन हो जाने के कारण अभ्यर्थियों को फार्म भरने की सुविधा लोकवाणी से ही मिल जाए। इसके लिए यह नई सुविधा सीएससी से जोड़ने की की जा रही है किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सीएससी संचालकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बीपीपी कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कोर्स बुनकरों के लिए पूरी तरह से निशुल्क है। इस अवसर पर दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी गुगल पर सर्च कर के भी दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएससी जिला प्रबंधक उत्कर्ष दीक्षित, जिला समन्वयक सुधीर शुक्ला,सुनील कुमार, सईदुज्जफर, राशिद, कन्हैया आदि उपस्थित रहे।संचालन डॉ. ज्याउल्लाह अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें