हलधरपुर। थाना क्षेत्र के मलपुर लोहराई गांव में शुक्रवार की रात रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में मकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं ग्रामीणों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। पीड़ित मकान स्वामी विनोद पुत्र जवाहिर के अनुसार रात को आग लगने पर उसे पता चला। आग क्यों और कैसे लगी, इसकी जानकारी उसे नहीं है। पीड़ित के अनुसार आगलगी की इस घटना में घर में रखा गेहूं, कपड़ा सहित अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया। ग्राम प्रधान आशा राम यादव ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।