फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में मरीजों को कोई सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भीषण ठंड में सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बचाव के लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। जो कंबल इन्हें दिया जाता है वे केवल दिखावे और खानापूरी करने भर को हैं। गरीब मरीजों को इस भीषण ठंड में ठिठुरते कांपते रात गुजारनी पड़ती है। जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक अस्पतालों का यही हाल है। महिला अस्पताल के जर्जर भवन में चलने वाली ओपीडी का तो और भी बुरा हाल है। जिला अस्पताल में इस समय सभी वार्डों में 53 मरीज भर्ती हैं। यहां मरीजों को जो कंबल दिए गए हैं, वे बिलकुल पतले हैं और इस लायक नहीं हैं कि उन्हें ओढ़कर मरीज रात काट सकें। केवल इन कंबलों के भरोसे रहने वाले मरीजों को पूरी रात ठिठुरते हुए जैसे तैसे रात गुजारनी पड़ती है। मरीजों को घर से ओढ़ने के लिए अन्य कंबल अथवा रजाई मंगानी पड़ती है।रात में इस अस्पताल में मरीजों को अपनी रजाई ओढ़े देखा जा सकता है। जिला महिला अस्पताल में भी ऐसे ही कंबल दिए जाते हैं। सीएचसी रानीपुर ,बड़रांव, कोपागंज , फतेहपुर मंडाव , परदहा , घोसी और दोहरीघाट में भी यहीं दिखावे वाले कंबल दिए जा रहे हैं। मुहम्मदाबाद गोहना को छोड़कर कई अस्पतालों की खिड़कियों के शीशे भी टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें