घोसी। नगर के बड़ागांव पूरब मोहल्ला से शनिवार को रबीउल अव्वल के अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। इसमें नगर की अंजुमन फारुकिया,अंजुमन सिद्दिकिया आदि ने रसूल मोहम्मद साहब के शान में नौहा खानी किया। जुलुस ए मोहम्मदी बड़ागांव स्थित मदरसा अनवारुल कुरान के प्रांगण से निकल कर नारे ए तकदीर के नारों के बीच बड़ागांव बाजार मेन रोड, पकड़ी मोड़,बस स्टेशन,तहसील होते हुये मझवारा मोड़ कारमुद्दीनपुर होते वापस हुआ।जुलूस में शामिल हजारों लोग धार्मिक नारे लगाते हुए,मोहम्मद साहब की शान में नाते पाक के साथ उनको याद कर रहे थे।जुलूस का नेतृत्व मौलाना मोहम्मद असीम,मौलाना जमाल मुस्तफा कर रहे थे।जुलूस में बड़ागांव, कारीमुद्दीनपुर, सोमारीडीह, मानिकपुर असना, मदापुर, बैसवाड़ा,काजीपुरा आदि के मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे। इनमें हाफिज नासीर, न्याज अहमद, मौलवी अशरफ, मुनीम खान, फैजुद्दीन, डा सुहेल अनवर आदि प्रमुख रहे।