फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना मानव संपदा पोर्टल पर रिपोर्ट लगाए ही 40 फीसदी स्वास्थ्य कर्मी ले रहे अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वास्थ्यकर्मी को अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल पर अप्लाई करना अनिवार्य होता है। इसके लिए शासन ने जिला अस्पताल के सीएमएस सहित सीएमओ को पत्र भी भेजा है। बावजूद इसके जिला अस्पताल में 40 फीसदी स्वास्थ्य कर्मी मानव संपदा पर अवकाश का आवेदन नहीं दे रहे हैं। कर्मी अभी भी कागज पर अवकाश के लिए आवेदन कर रहे हैं। हालत यह है कि 28 फरवरी 2023 से लेकर 29 फरवरी 2024 तक 211 ने ऑनलाइन अप्लाई कर छुट्टी ली हैं। बीते फरवरी से लेकर अभी तक अभी तक मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से अवकाश लेने वाले करीब दस कर्मी है। जबकि करीब 28 कर्मी ने बिना पोर्टल अवकाश का आवेदन के ही अवकाश लिया है, जो नियम के विरूद्ध है। जिला अस्पताल के आंकड़े के अनुसार यहां चिकित्सक सहित कुल 80 लोगों की स्थाई नियुक्ति की गई है। संविदा के 42 लोग हैं, आउट सोर्स के 27 और 14 सुरक्षा गार्ड हैं। चार कर्मचारी सेवा प्रदाता कंपनी के हैं। कुल मिलाकर इनकी संख्या 171 है। स्वास्थ्यकर्मी को अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल से आईडी और पासवर्ड दिया गया है। जिसमें नाम का पहला अक्षर और जन्मतिथि अंकित है। पोर्टल पर अवकाश का आवेदन होने के बाद फाइल उच्चाधिकारी को जाती है, जिसका वेरिफिकेशन किया जाता है। शासन से एक जनवरी 2023 के बाद से स्वास्थ्य कर्मी को अवकाश के लिए मानव संपदा पत्र अपलोड करने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। शासन के आदेश से सभी स्वास्थ्य कर्मी को अवगत करा दिया गया था। बावजूद इसके जिला अस्पताल में अभी तक अधिकतर कर्मचारी कागज पर ही अवकाश के लिए आवेदन कर रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों का कहना है शासन के इस आदेश के बाद अभी तक कुछ ही चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी इसका पालन कर रहे है। जबकि अधिकतर आदेश को दरकिनार कर रहे हैं। खासकर जिला अस्पताल में कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। जिला अस्पताल में कार्यरत सभी के लिए अवकाश के लिए एक ही नियमावली है, सभी को इसका पालन करना है।
विज्ञापन



चपरासी और चौकीदार कई दिनों से गायब, सफाई कर्मी भी नदारद

जिला अस्पताल में कार्यरत चपरासी और सफाई कर्मचारियों की भी हाजिरी नहीं लग रही है। यही हाल चौकीदारों का भी है। अवकाश लेने के शासन के आदेश का यह सभी कर्मी माखौल बना रह हैं। इन सभी द्वारा अवकाश के लिए मानव संपदा पर अवकाश के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया है।



दूसरे के हस्ताक्षर पर लग रही है हाजिरी

जिला अस्पताल के सूत्रों का कहना है अस्पताल में कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी हाजिरी दूसरे कर्मचारी लगा रहे हैं। इसके लिए अस्पताल में कार्यरत स्थाई और संविदा कर्मचारी के बीच विवाद भी हो चुका है। यही कारण है अभी तक अस्पताल प्रशासन द्वारा तय करने के बाद भी अभी तक किसी भी कर्मचारी का न तो ड्रेस तय हो पाया है और न ही किसी का नेम प्लेट लगा है। विवाद के कारण ही अस्पताल में बाहरियों के प्रवेश पर विराम नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

कोट

किसी को भी अवकाश मानव संपदा पोर्टल पर अप्लाई के बाद या मेडिकल के आधार पर ही दिया जाता है।

- डा. धनंजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें