फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लगेंगे 40 सीसीटीवी कैमरे, बनेंगे दो कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर में पांच चौराहों-तिराहों पर 90 लाख की लागत से 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसको लेकर कार्य भी शुरू हो चुका है। एक तिराहे और एक चौराहे पर करीब 15 से ज्यादा कैमरे लगाए जा चुके हैं। शेष तीन जगहों पर भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कैमरे लगने के बाद इसको लेकर दो जगहों पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिर्जाहादीपुरा तिराहा, सदर चौक, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा तथा बलिया मोड़ तिराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें कबीब 90 लाख खर्च आएगा,इसको लेकर कवायद भी शुरू कर दिया गया। जिसके तहत मिर्जाहादीपुरा तिराहा तथा सदर चाैक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। बताया कि तीन चिह्नित जगहों पर भी जल्द ही कैमरे लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लगाए जाने वाले कैमरे न केवल हाई क्वालिटी है बल्कि नाइट विजन के हाई रेजोल्यूशन कैमरे है। सभी कैमरों का रिकॉर्ड पुलिस कंट्रोल रूम में दर्ज होगा। बताया कि सभी कैमरों के इंस्ट्राल होने के बाद दक्षिण टोला थाना तथा गाजीपुर तिराहा पुलिस बूथ पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां से पुलिस इन कैमरों की मदद से एक ही जगह से नगर में नजर रख सकेंगे।

कैमरों से इसमें मिलेगी मदद
मऊ। कैमरे से आपराधिक गतिविधियों के साथ शहर की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण, बढ़ते यातायात की समस्या पर नजर रखने में सहूलियत होगी। कैमरे लगने के बाद कोई भी व्यक्ति शहर से अपराध करके पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति या दुकानदार अतिक्रमण करता है तो यह भी इस कैमरे में कैद होगा। यातायात नियमों को धता बताने वाले वाहन चालकों की कारस्तानी भी इस कैमरे से बच नहीं सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें