फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बदहाल पड़ी 388 किमी लंबी सड़कों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न इलाकों में बदहाल पड़ी 388.18 किमी लंबी सड़कों के निर्माण के लिए शासन से 1013.95 लाख रुपये बजट जारी किया गया है। सड़क मरम्मत कार्य होने से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा हो सकेगी वहीं सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन

जिले विभिन्न इलाकों में वर्ष 2019 से बदहाल पड़ी 43.06 किमी लंबी 49 सड़कें उचित रख रखाव के अभाव में बद से बदतर हो गई है। इस मार्ग पर वाहन से चलना तो दूर सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। अत्यंत खराब सड़कों में बड़ागांव संपर्क मार्ग, आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग से चिरैयाकोट बस्ती मार्ग, रानीपुर-गोकुलपुरा मार्ग, अरदौना मार्ग, मधुबन तहसील क्षेत्र का चांदपुर मार्ग, कटघराशंकर मार्ग, घोसी पकड़ी बुजुर्ग मुख्य बस्ती मार्ग, एकाैना चौबेपुर मार्ग सहित 49 सड़कों के विशेष मरम्मत के लिए शासन से 831.77लाख रुपया जारी किया गया है। गड्ढामुक्ति अभियान के तहत जिले में 345.18 किमी लंबी सड़कों की मरम्मत के लिए 182 लाख रुपये मिले हैं। गड्ढामुक्ति अभियान के तहत 240.84 किमी ग्रामीण मार्ग, मुख्य मार्ग 12 किमी, राजमार्ग 42.95 किमी शामिल है। 49 सड़कों पर विशेष मरम्मत कार्य को एक महीने के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जबकि गड्ढा मुक्ति अभियान दीपावली तक पूरा करना है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि 388.18 किमी लंबी सड़कों के निर्माण के लिए शासन से 1013.95 लाख रुपये बजट जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा तक सभी कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें