फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 375 बच्चे और 1250 महिलाओं को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद में बुधवार को अनेक क्षेत्रों में कुल 120 स्थानों पर वीएचएनडी सत्र का आयोजन किया गया। जहां शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. बीके यादव ने बताया कि सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को निर्धारित केंद्रों पर वीएचएनडी सत्र का आयोजन किया जाता है, जहां पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती व धात्री महिला को टीका लगाया जाता है। बुधवार को सत्र में कुल 375 बच्चों को डिप्थीरिया, पर्टुसिस और टेटनस सहित और 1250 गर्भवती व धात्री महिलाओंं कोे टेटनस और चार्टवार टीकाकरण किया गया। बताया कि चित्रगुप्त जयंती पर्व के कारण कुछ केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीका नहीं लग पाया, उन सभी स्थानों पर बृहस्पतिवार को टीका लगाया जाएगा। बताया कि सत्र से बच्चों और महिलाओं को उनके घर के पास ही टीका लग रहा है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। कहा कि सभी कर्मियों का आदेशित किया गया है, कोई भी बच्चा और महिला टीका से वंचित न होने पाए। विभाग द्वारा इसकी मानिटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें