फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: दूसरे की फोटो, नाम किसी और का...घोसी में फर्जी मतदान के लिए बनाए गए 32 आधार कार्ड बरामद

Sun, 03 Sep 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी विधानसभा उपचुनाव से पहले मऊ पुलिस ने  32 फर्जी आधार कार्ड के साथ एक व्यक्ति को गिरप्तार किया।  फर्जी आधार कार्ड के जरिए घोसी उपचुनाव में फर्जी मतदान की तैयारी थी।
 
विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी विधानसभा उपचुनाव के मतदान की तिथि करीब आते ही मऊ पुलिस सक्रिय हो गई है। शहर कोतवाली और दक्षिणटोला पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले व्यक्ति को धर दबोचा। उसके पास से 32 फर्जी आधार कार्ड और कार्ड बनाने की मशीन बरामद की गई। 

विज्ञापन


घोसी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस शनिवार शाम बाल निकेतन तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि एक व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड, लैपटॉप और फिंगर प्रिंट स्कैनर एक बैग में लेकर ढेकुलिया घाट के पास खड़ा है। उसने घोसी उपचुनाव मे फर्जी वोटिंग के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाया है। पुलिस ने ठेकुलिया घाट तिराहे पर खड़े युवक को पकड़ लिया।

ज्यादातर आधार कार्ड पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम

तलाशी में उसके पास से बैग से लैपटॉप, फिंगर प्रिंट स्कैनर और 32 आधार कार्ड बरामद हुए। आरोपी के पास से बरामद ज्यादातर आधार कार्ड मुस्लिम मतदाताओं के नाम बनाए गए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घोसी विधानसभा के उपचुनाव मे फर्जी वोट डलवाने के लिये उससे आधार कार्ड तैयार कराए गए थे। इन कार्डों में नंबर किसी का है और फोटो व नाम किसी और का।

विज्ञापन

वह 32 आधार कार्ड व फिंगर प्रिंट स्कैनर व लैपटॉप कोपागंज निवासी मोहम्मद शाहिद को देने के लिए उसका इंतजार कर रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि इसके पूर्व वह काफी संख्या में फर्जी आधार कार्ड बनाकर दे चुका है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। साथ ही कोपागंज के शाहिद की तलाश कर रही है। शहर कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी आधार कार्ड की खेप तैयार किए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें