नगर पंचायत के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति का शादी निमंत्रण कार्ड चर्चा में है। नगर के मोहल्ला नारा के रहने वाले एक परिवार की शादी सात मई को होने वाली है। शादी के निमंत्रण कार्ड पर एक तरफ एक राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न तथा स्वच्छ भारत मिशन का चिह्न अंकित है। साथ ही एक दूसरे को अपील करते दिखाया गया है। निमंत्रण कार्ड पढ़कर कोई आश्चर्यचकित होकर अपना तर्क पेश कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शादी के निमंत्रण कार्ड पर यह चिह्न अंकित नहीं होना चाहिए। और कुछ लोगों का कहना है कि निमंत्रण कार्ड के साथ साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई को लेकर अपील अच्छी लग रही है। निमंत्रण कार्ड नगर पंचायत वलीदपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग जगह-जगह एकत्र होकर निमंत्रण पत्र की चर्चा करते देखे जा रहे थे।