मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने विकास भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में परिसर के अंदर कई स्थानों पर घास, कई खिड़कियों के टूट, दीवारों पर जगह-जगह सीलन और सीढ़ीयों की दीवारों पर पान/गुटखा के पीक के निशान देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि वह पान गुटका खाकर गंदगी करने से बाज आएं। उन्होंने विकास भवन परिसर की साफ सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ करने, फाईलों का रख-रखाव समुचित ढ़ंग से करने तथा कार्यालय में दस्तावेजों को बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया।