मऊ। नगर के वाणिज्य कर कार्यालय में गुरुवार की शाम सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। जिसमें पीसीएस में चयनित वाणिज्य कर कार्यालय में वाणिज्य कर अधिकारी के रुप में तैनात सौरभ सिंह तथा बलिया जिले के बरेवा निवासी सौरभ सिंह का नगर पालिकाअध्यक्ष तैयब पालकी ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। बलिया के एक ही नाम के दो होनहार सपूतों बरेवा बलिया निवासी सौरभ सिंह पुत्र परमानन्द सिंह ने पी0सी0एस0 परीक्षा पास कर एसडीएम के पद हेतु चयनित हुये हैं जबकि बसंत कुंज बलिया निवासी सौरभ सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह ने पी0सी0एस0 परीक्षा उत्तीर्ण कर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी तैनाती सुनिश्चित करा ली है। बताते चलें कि बसंत कुंज बलिया निवासी सौरभ सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह मऊ में ही वाणिज्य कर कार्यालय में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर तैनात थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष मु0 तैयब पालकी ने बधाई देते हुए कहा कि हमें हमारे बच्चों को इनसे प्रेरणा लेकर जीवन को सार्थक बनाने में निरंतर आगे बढ़ते हुए कठिन मेहनत करना चाहिये। उन्होंने एक मंजिल की प्राप्ति के बाद आगे के लक्ष्य पर अपनी नजर जमाये रखने की भी प्रेरणा दी। इस दौरान मुख्य रुप से अनुज मिश्रा-डिप्टी कमिश्नर, आशीष मिश्रा, संदीप जयसवाल, अभिषेक सिंह, प्रशांत कुमार एवं अरविंद गुप्ता एडवोकेट, शब्बीर अहमद एडवोकेट-अध्यक्ष टैक्स बार एसेसिएशन, शिवाजी सिंह-मंत्री,समारोह की अध्यक्षता शब्बीर अहमद एडवोकेट ने की तथा संचालन अमरेश कुमार सिंह ने किया।