फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर सफाई कराएं-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा मऊ की शासी निकाय की 10वीं बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिया कि सभी नगर पालिका क्षेत्रों में अभियान चलाकर सफाई कराएं। कहीं भी कूडे़ं न फेंकने दें। इस अभियान में सभी प्रमुख लोगों को और व्यापार मंडल एवं संभ्रांत नागरिकों का सहयोग लें। शासी निकाय की बैठक में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित, मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ, नगर पंचायतों के अल्प विकास मलिन बस्तियों में इंटरलांकिंग एवं नाली निर्माण कार्य के लिए निदेशक डूडा को प्रस्ताव भेजने के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव का अनुमोदन शासी निकाय द्वारा किया गया। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंता द्वारा 31 मार्च तक अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया उसके बाद यदि तिथि बदलती है तो दुबारा अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक डूडा, समस्त ईओ सहित डूडा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें