फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला से अवैध कब्जा हटाए जाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर उत्तर का पूरा मुहल्ला निवासी जावेद पुत्र अयूब ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नाला की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की है। डीएम को अवगत कराया है कि नगर पंचायत वलीदपुर के गाटा संख्या 591 रकबा 28 हेक्टेयर भूमि जो सरकारी अभिलेख में नाला के खाते में अंकित है । उस भूमि पर शमसुद्दीन, अजहरुद्दीन, फैजुल हसन , हिज्जुर्रहमान और मुख्तार मकान बना करके अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं । पीड़ित का कथन है कि उसने इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई । इस संबंध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में भी रिट दाखिल किया था। जिसमें आठ अक्टूबर 2018 को उच्च न्यायालय को आदेश दिया था । उसका भी पालन नहीं किया गया। यही नहीं उसे फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के लिए धमकी दी जाती है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें