फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लक्ष्मी गणेेश, काली प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। श्रद्धालुओं के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। दीपावली के मद्देनजर सुबह से ही बाजारों में गहमागहमी रही। पूजा पंडालों में पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। देर रात तक चहल पहल रही। वलीदपुर में बड़ी बाजार, रामलीला मैदान, सगत जी मुहम्मदाबादगोहना के शंकर तिराहा, राजगद्दी मैदान, जय क्लब काली चौरा, जय मां दुर्गा क्लब राजगद्दी, विद्यार्थी क्लब, श्रीराम क्लब कावेरी क्लब सहित मुहम्मादाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र में 163 स्थानों में प्रतिमा स्थापित की गई है।विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। साज-सज्जा के बीच प्रतिमाएं और पंडाल आकर्षण का केंद्र बने रहे। धूम-धड़ाके के बीच वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें