स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) के अंतर्गत नौ नवंबर से 19 नवंबर तक स्वच्छ भारत विश्व शौचालय दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) को जन आंदोलन के रूप में लेते हुए विशेष रूप से सस्टेनिबिलिटी पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया जाना है। इस अवधि में विकास खंडों द्वारा जनसमुदाय को स्वच्छता के प्रति संवेदित करने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार से संबंधित प्रचार प्रसार गतिविधियां कर सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कंपोस्ट पिट, डस्टबिन, बायोगैस आदि अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वच्छ भारत विश्व शौचालय दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन समुदाय की सहभागिता के लिए समस्त ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि पर समुदाय के साथ बैठक, निगरानी समिति एवं स्वच्छाग्रहियों द्वारा घर-घर संपर्क, स्वच्छता रैली, पंचायत घरों पर खुले में शौच मुक्त भारत से संबधित बोर्ड लगाया जाएगा।