थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में प्रेमी युगल की बुधवार की शाम कोगांव में स्थित काली मंदिर में शादी करा दी। ग्राम सिरसा निवासनी 19 वर्षीया एक युवती का प्रेम कोपागंज थाना के गणेश राम के पुत्र अजय (22)से दो वर्ष से चल रहा था। युवक का सिरसा गांव में रामधारी राम के घर ननिहाल है। दोनो युगल प्रेमी गांव कें बाहर सड़क के किनारे बुधवार की दोपहर मे खड़े होकर किसी वाहन की तलाश कर रहे थे कि गांव के लोगों ने उन्हें देख लिया। लोगों ने दोनों के माता पिता को बुलाकर उनकी मौजूदगी मे माँ काली मंदिर में शादी करवा दिया। इस अवसर पर प्रधान ओमकार सिंह, किशोरी लाल, अखिलेश कुमार, भूपेन्द्र कुमार, दिलीप सिह, शत्रुघ्न राम, शिवाकांत, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।