थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सिपाही श्यामबिहारी कन्नौजिया(70) पुत्र विजयमल की सात अप्रैल 2018 को हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी चंद्रावती के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को परिवार के ही छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना सात महीने पहले हुई थी। दर्ज मुकदमे के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा निवासी श्यामबिहारी कन्नौजिया पुत्र विजयमल चार अप्रैल को बाइक से मऊ गया था। उनका शव और बाइक सात अप्रैल 2018 की सुबह सरसेना बाजार के पास स्थित नैनवा वन के खेत में पाई गई। मृतक सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रह रहा था। मृतक की पत्नी चंद्रावती ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसने अदालत की शरण लिया। अदालत के निर्देश पर थाने की पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की पत्नी विमला, भतीजों विपिन, राहुल, दीपक तथा उसी गांव निवासी मुकेश राम पुत्र प्रेमचंद पुत्र सोहन सहित 6 लोगो कें खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।