खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की 31 अगस्त से चार सितंबर तक कराई गई जांच के बाद शहर क्षेत्र की सस्ले गल्ले की 21 दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इन दुकानों को पास की दुकानों से संबद्ध कर दिया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि पठान टोला मुहल्ले की पार्वती सोनकर, मंशीपुरा की बी निशा, राजाराम का पूरा में पुष्पा राय, ताजोपुर में प्रभावती देवी, निजामुद्दीनपुरा में प्रभुनाथ सिंह, बुनकर कालोनी में दुर्गावती सिंह , प्रेमा राय का पुरा में फय्याज अहमद , मुंशीपुरा में सावित्री सिंह, भुजौटी में सुरेश राम, हट्ठी मदारी में अंजू सिंह, परदहा में अनिल श्रीवास्तव , अस्तूपुरा में इसरावती राय, मुतफरकातपुरा की डीसीएफ, मुगलपुरा में ज्ञांती देवी, मुगलपुरा में सं.ग्रा.बैंक, नगरपालिका परिषद की आदर्श महिला सहकारी समिति, नगरपालिका मऊ बंदना सिंह, चकसादी, कमलेश सैनी, दरबारी गुप्ता नगर पंचायत मुहम्मदबाद गोहना, डीसीएफ मुहम्मदबाद गोहना, ओम प्रकाश गुप्ता, मुहम्मदबाद गोहना की दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इन दुकानों को आस पास की दुकानों से संबद्ध कर दिया गया है।