फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक गणित के सूत्रों से गणित को भी रोचक बना सकते है शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गणित जैसा कठिन विषय भी सरस रोचक एवं सरल हो जाता है। जब हम उसे वैदिक गणित के सूत्रों के माध्यम से पढ़ते हैं। वैदिक गणित का ज्ञान यदि व्यक्ति को हो तो वह गणित के कठिन से कठिन सूत्रों को सरल रूप में हल कर सकता है। यह बात कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित गणित की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि कही। कहा कि शिक्षकों को गणित विषय को रोचक व सरल रूप से छात्रों को समझाने के लिए वैदिक गणित के विभिन्न आयामों से रूबरू कराया। दो दिन तक चले कार्यशाला में 150 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश चतुर्वेदी, एबीआरसी राजकुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, कमलेश बहादुर सिंह, उमेश चंद्र मौर्य, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें