दक्षिण टोला के परिसर में आगामी त्यौहारों बकरीद रक्षाबंधन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज यादव की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन रविवार की शाम को किया गया।बैठक को श्रीनिवास राय,भाजपा नेता संजय वर्मा ,घनश्याम दास गुप्ता, अबू फैसल,हबीबुर्रहमान पहलवान,मुनव्वर रजाई आदि ने सम्बोधित किया।पूर्व प्रधानाचार्य सर्वेश दूबे ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के तरफ शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। नगरपालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने कहा कि बकरीद और रक्षाबंधन सभी त्यौहारों को हम मिलजुलकर मनायेंगे।नगरपालिका नगर से सम्बंधित सभी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।थानाध्यक्ष डी.के.श्रीवास्तव ने आगुन्तकों का स्वागत किया । सुभाष यादव