राष्ट्रीय पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना में जागरूक रैली निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लोगों से आह्वान किया। रैली का शुभारंभ बीईओ चंद्रभूषण पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते रैली वापस मुख्यालय पर पहुंची। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रामकुंवर यादव ने कहा 5 अगस्त को पोलियो अभियान शुरू होगा। पहले दिन बूथ दिवस पर शत प्रतिशत 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएं। कहा कि स्कूल के अलावा मदरसों से भी जागरूकता रैली निकाली जाए। इस मौके पर राकेश यादव, राजेश कुमार समेत प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के सैकड़ों बच्चे शामिल रहे।