जालसाजी में सात पर केस का निर्देश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश नागर ने जालसाजी कर फर्जी तरीके से दूसरे की संपत्ति पर नाम दर्ज कराने के मामले में सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली घोसी को दिया है। मामले के अनुसार, सेमरी जमालपुर गांव निवासी जय गोविंद राय पुत्र सूर्यनाथ राय ने कोर्ट में अर्जी दिया। इसमें अनूप राय, कृष्णा राय, रामाश्रय राय, श्याम कुमार , रामअशीष, भानु प्रताप और राजकुमार को आरोपी बनाया। वादी का कथन है कि उसके गांव के संजय राय मानसिक रूप से अस्वस्थ थे । उनका पता नहीं चल रहा था। आरोपीगणों ने संजय राय को मृत दिखाकर उनकी संपत्ति अपने नाम करा लिया। सुनवाई के बाद सीजीएम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली घोसी को दिया।