सूरजपुर। दोहरीघाट कसबे में गुरुवार को विद्युत उपखंड अधिकारी की ओर से बिजली बिल सुधार कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 46 उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार किया गया। इसके साथ ही बकायेदारों उपभोक्ताओं से राजस्व के रूप में में सात लाख 23 हजार रुपये जमा कराए गए। एसडीओ विद्युत विवेक पांडेय के नेतृत्व में अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी सहित विद्युत विभाग की संयुक्त टीम कसबे में घर-घर जाकर अवैध तरीके से विद्युत उपभोग कर रहे लोगों के विरुद्ध चेकिंग की गई। इसमें बकाएदार आठ बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। जबकि पांच विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन सामान्य से कामर्शियल किया गया। साथ ही सात विद्युत उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। एसडीओ ने 25 हजार से अधिक के 23 विद्युत बिल बकायादारों को सेक्शन थ्री के तहत नोटिस जारी किया गया। इस मौके पर दयानंद प्रजापति, मनोज कुमार, श्रीराम पंकज रामाशीष भुल्लन यादव सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।