मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बघवत बाबा मंदिर में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल का विवाह परिवार के लोगों की मर्जी पर संपन्न हुआ। घोसी तहसील क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर गांव निवासी गुलाबचंद्र के पुत्र सुनील कुमार का शहर कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी सविता पुत्री स्व. शिवचंद प्रसाद के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले तो दोनों के परिवार के सदस्य इस विवाह के विरुद्घ थे, लेकिन पंचायत के बाद दोनों के परिवार वाले उनकी शादी कराने के लिए राजी हो गए। इस पर शुक्रवार को मझवारा स्थित बधवत बाबा सेवा संस्थान से निर्मित मंदिर परिसर में दोनों की शादी कराई गई।