हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में सांप के काटने के एक अधेड़ की मौत हो गई है। गांव के लक्ष्मण राजभर (55) पुत्र विश्वनाथ शनिवार की रात में भोजन करके ट्यूबवेल पर जाकर मच्दरदानी लगा रहे थे। तभी उनके पैर में जहरीले सर्प ने काट लिया। लक्ष्मण ने घर आकर परिजनों का बताया। परिजन अस्पताल न ले जाकर झाड़ फूंक कराने के चक्कर में पड़ गए और उधर लक्ष्मण की हालत बिगड़ती गई। बाद में उन्हें परिवार के लोग एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।