फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायदा पूरा न होने पर केंद्र सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय किसान परिषद के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को नगर के सहादतपुरा स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। वरिष्ठ पदाधिकारी रामाशीष ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी एवं हिंदुत्व के सहयोगी दलों को केवल हिंदुओं ने मत देकर सत्ता तक इसलिए पहुंचाया कि हिंदुओं से किए गए वायदों को पूरा करेंगे। लेकिन रामजन्म भूमि पर संसद में कानून नहीं बना, विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को बसाए जाने सहित तमाम वायदों को पूरा करने में रुचि नहीं दिखाई। यदि सरकार ने अपने वायदों को पूरा नहीं किया तो 2019 में किसी अन्य को प्रधानमंत्री के रुप में देखा जाएगा। बैठक को देवेंद्र सिंह, अनीता राय, श्रीराम पांडेय, प्रतिमा पांडेय, बलवंत सिंह आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर सुबेदार, सरोज देववंशी, साधुशरण सिंह, नरेंद्र पांडेय, अर्चना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें