फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन गांवों में अघोषित बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (मऊ)। ब्लाक के बख्तावरगंज स्थित बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब चौबीस गांवों में इस तपती गर्मी के बीच बिजली विभाग द्वारा निर्धारित शिड्यूल के मुताबिक बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही। अघोषित कटौती के चलते गांवों में रोजाना 5 से 6 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण गर्मी से परेशान हैं तो दूसरी तरफ गांव के बच्चे बिजली न होने के चलते बीमार हो रहे है। क्षेत्र में होने वाली कटौती की शिकायत का निराकरण करने के लिए परेशान ग्रामीण कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बख्तावरगंज उपकेंद्र से रानीपुर ब्लाक के साथ करीब 30 गांव जुड़े हुए हैं। प्राय: फाल्ट और अघोषित कटौती के कारण 24 गांवों में आपूर्ति ठप है। फीडर से लेकर तार तक सब पुराना हो चला है, इसके कारण उपभोक्ता परेशान रहते हैं, रही सही कसर रोजाना हो रही अघोषित कटौती पूरी कर रही है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। इसी फीडर से अमारी, बख्तावरगंज, कासिमपुर, रैनी, खुरहट, भौरेपुर आदि गांव जुडे हैं। यहां रोजाना अघोषित कटौती होने से उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पांच से छ: घंटे की कटौती हो रही है। आलोक, अशोक, पिंटू, रामप्रवेश, प्रेम, अवधेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि बीस दिनों से बिजली विभाग के अधिकारी अघोषित बिजली कटौती करा रहे हैं। कटौती से दो दर्जन गांव के दस हजार से ज्यादा की आबादी को गर्मी में बेहाल होना पड़ रहा है। इस बाबत उपकेंद्र के जेई विवेक खरवार का कहना है कि मुख्यालय से मिले दिशा निर्देश के आधार पर कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें